NaMo NaMo

Namo Event

Friday 28 March 2014

महिला कार्यकर्ताओं को धक्के देकर बाहर निकाला

Fri, 28 Mar 2014 12:11 AM (IST)

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की प्रेसवार्ता में गुरुवार को महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई। सवाल पूछने पर उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। नाज फातिमा खान और श्रद्धा शुक्ला नाम की महिला कार्यकर्ताओं का अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने पार्टी प्रवक्ता से कई सवाल पूछ लिए। हालांकि आप के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण संजय सिंह को प्रेसवार्ता बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

प्रेसवार्ता के दौरान आप नेता संजय सिंह ने जब अरविंद केजरीवाल के बनारस दौरे के बारे में बता रहे थे, उसी समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई सवाल दाग दिए। सबसे पहले नाज फातिमा ने सवाल किया। उन्होंने पूछा कि आप मुसलमानों के लिए क्या करेंगे, उन्हें टिकट कम क्यों दिए गए। इसके बाद संजय सिंह के इशारे पर आप पदाधिकारियों ने उनको धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

एक और कार्यकर्ता श्रद्धा पाडेय ने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया तो उन्हें भी धक्के देकर हॉल से बाहर निकाल दिया गया। नौबत मारपीट तक आ गई।

कई कार्यकर्ताओं ने पैसा लेकर टिकट दिए जाने का आरोप लगाया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि मुझसे तीन लाख रुपये मांगे गए थे, न देने पर टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने संजय सिंह पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। फूलपुर लोकसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी पार्टी की राष्ट्रीय सदस्य शिमलाश्री को कार्यकर्ताओं ने पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाया, जिसका संजय सिंह ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि शिमलाश्री आज की नहीं पार्टी की करीब ढाई वर्षो से सक्रिय कार्यकत्री हैं। टिकट उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए दिया गया है। इलाहाबाद के प्रत्याशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने एक दो दिन में घोषणा होने की बात कही। पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा शुक्ला और नाज फातिमा खान फूलपुर से टिकट मांग रही थीं। टिकट न मिलने से दोनों नाराज थीं।

 Source: www.jagran.com/uttar-pradesh/allahabad-city-11190406.html

No comments:

Post a Comment